Move to Jagran APP

प्रकाशपर्व पर जगमगाया सोनांचल

प्रकाश पर्व दीपावली रविवार को मनायी जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने दीपावली के मद्देनजर जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ ड्राई फूड्स की दुकानों और कपड़े की दुकानों पर रही। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 09:22 PM (IST)
प्रकाशपर्व पर जगमगाया सोनांचल
प्रकाशपर्व पर जगमगाया सोनांचल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रकाश पर्व दीपावली रविवार को मनायी जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने दीपावली के मद्देनजर जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ ड्राई फूड्स की दुकानों और कपड़े की दुकानों पर रही। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहा। दीपावली पर्व के मद्देनजर राब‌र्ट्सगंज नगर में सुबह से ही भीड़ रही। कोई पटाखा तो कोई मोमबत्ती आदि की खरीदारी करता मिला। झालरों के साथ ही मिट्टी से बने दीये की खरीदारी भी खूब हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग प्रकाश पर्व को लेकर काफी खुश नजर आया। कोई अपने घर के बाहर साफ-सफाई तो कोई रंग-बिरंगे झालरों को लगाने में व्यस्त नजर आया। दुधिया रोशनी में नहाया शहर

loksabha election banner

दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को शाम होते ही शहर से लेकर गांव तक का कोना-कोना जगमग हो गया। तरह-तरह के रंग-बिरंगे झालरों और मोमबत्तियों से नहाए शहर की रौनक तो देखते ही बन रही थी। ग्रामीण इलाकों में एक दिन पहले भी लोगों ने पटाखा जलाया। राब‌र्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक, मेन मार्केट में सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर बिक्री के लिए रखे गये रंग-बिरंगे झालर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण आकर्षण के केंद्र रहे। पर्यावरण को लेकर जागरूक

दीपावली को हर्षोल्लास मनाया जाना है। हर बार की तरह इस बार भी बच्चों से लेकर युवा तक पटाखा जलाएंगे। इस पटाखे की खरीदारी शनिवार को काफी तेज रही लेकिन, इस बार पर्यावरण को लेकर भी लोग जागरूक नजर आ रहे हैं। लोगों ने प्राय: कम आवाज वाले पटाखों की ही खरीदारी की। राब‌र्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में सजी पटाखे की दुकान पर लोगों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। बसों में रही खचाखच भीड़

दीपावली मनाने के लिए लोगों में किस कदर उत्साह रहा इसका अंदाजा मंगलवार को सरकारी और प्राइवेट बसों में खचाखच भीड़ को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। सोनभद्र डिपो में हर समय 30 से 40 यात्री मौजूद दिखे। बसों का आलम यह था कि डिपो परिसर में आने से पहले गेट पर ही भर जा रही थीं। इससे ज्यादातर यात्रियों को स्टैंडिग यात्रा करनी पड़ी। इस समय करें पूजा तो मान जाएंगी लक्ष्मी

इस बार दीपावली पर तीन समय पूजा करने का मौका मिलेगा। ज्योतिषाचार्य डा. शिव कुमार शास्त्री कहते हैं कि जिस समय शुभ घड़ी होती है उस समय पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दोपहर में 01:44 बजे से लेकर 3:15 बजे तक पूजन का सही समय है। इसके बाद शाम को 6:21 बजे से 8:18 बजे तक और महानिशा पूजन के लिए रात्रि में 12:50 बजे से 3:04 बजे तक पूजन किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.