विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में धान की भूसी के आड़ में हो रही थी अंग्रेजी शराब की तस्करी, ट्रक पलटने से खुला राज

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 20 Sep 2026 07:00 PM (IST)

सोनभद्र की रजखड़ घाटी में धान की भूसी से लदा एक ट्रक पलटने से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

सोनभद्र में धान की भूसी की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश, ट्रक पलटने से खुला राज।

सोनभद्र में धान की भूसी की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश, ट्रक पलटने से खुला राज।

HighLights

  1. रजखड़ घाटी में धान की भूसी से लदा ट्रक पलटा।

  2. भूसी के नीचे छिपी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं।

  3. पंजाब से झारखंड जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप।

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। रजखड़ घाटी पर शनिवार की देर रात धान की भूसी से लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। रविवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर पड़ी, तो भूसी की बोरियों के बीच से रायल चैलेंज और इम्पीरियल ब्लू जैसी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें बाहर बिखरी दिखाई दीं।

पंजाब से शराब तस्कर उत्तर प्रदेश की सीमा से अवैध शराब की बड़ी खेप झारखंड ले जाने की फिराक में थे। पुलिस से बचने के लिए ट्रक में सबसे ऊपर और पीछे धान की भूसी की बोरियां लाद दी गई थीं, जबकि बीच में शराब की पेटी छिपाई गई थी।

दुर्घटना की जानकारी पर घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी तथा कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की निगरानी शुरू कर दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को हटाया और ट्रक में लदी भूसी की बोरियों को हटवाकर शराब की पेटियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सभी शराब की पेटियों को सुरक्षित बाहर निकालकर गिनती कराई जा रही है। गिनती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।