विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच 34 बूथों पर स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव शुरू

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 11:14 AM (IST)

सोनभद्र में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें 34 मतदेय स्थलों पर कुल ...और पढ़ें

सोनभद्र: सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपनी पत्नी तृप्ति चौबे के साथ स्नातक विधान परिषद चुनाव में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया।

सोनभद्र: सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपनी पत्नी तृप्ति चौबे के साथ स्नातक विधान परिषद चुनाव में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया।

HighLights

  1. स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ।

  2. सोनभद्र के 34 बूथों पर 18,591 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

  3. निर्वाचन अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। हालांकि शुरुआत धीमी ही है। एमएलसी चुनाव के लिए सोनभद्र में 34 मतदेय स्थलों पर कुल 18,591 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें स्नातक निर्वाचन के 16,850 और शिक्षक निर्वाचन के 1,741 मतदाता शामिल हैं। जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 21 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान शुक्रवार को शाम चार बजे तक होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के साथ निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति बनाए रखना सुनिश्चित करें। सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी गई है।