कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
जागरण संवाददाता रामगढ़ (सोनभद्र) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव में बुधवार की दोपहर म
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रामगढ़ (सोनभद्र) : पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव में बुधवार की दोपहर में पालतू कुत्ते के घर में चले जाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष से चार महिलाएं समेत कुल छह लोग घायल हो गए। बताया गया कि एक पक्ष द्वारा घर में पालतू कुत्ते के बार-बार जाने से मनाही किया जा रहा था। कुत्ता बुधवार को दोपहर बाद जब घर में पुन: चला गया तो दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पुलिस ने घायलों को पीएचसी चतरा में भर्ती कराया। पन्नूगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। घायलों में एक पक्ष से हीरामनी (30), संध्या (29), रामरति (55) व दूसरे पक्ष से गिरजा देवी (65), मीना देवी (38) व बबीता गिरी (40) है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें