Move to Jagran APP

धनबाद रेल मंडल की कई योजनाएं पूरे देश में लागू

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : देश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले रेल मंडलों में एक धनबा

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 10:04 PM (IST)
धनबाद रेल मंडल की कई योजनाएं पूरे देश में लागू
धनबाद रेल मंडल की कई योजनाएं पूरे देश में लागू

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : देश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले रेल मंडलों में एक धनबाद रेल मंडल कई नायाब प्रयोगों के माध्यम से पूरे देश के सामने नजीर बनते जा रहा है। धनबाद रेल मंडल कार्मिक दर्शन शिविर, कार्मिक दिशा एप व टोल-फ्री नंबर शुरू कर पूरे रेलवे के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है। कभी भारी उपेक्षा का शिकार रहे पूर्व मध्य रेलवे के इस मंडल ने गत कुछ वर्षों के दौरान लगभग सभी क्षेत्रों में काफी विकास किया है। धनबाद रेल मंडल में सर्विस बुक का डिजिटलाइजेशन कार्य भारतीय रेल के लिए नजीर बन गया है। रेलवे बोर्ड ने इसकी सराहना करते हुए इसे देशभर के रेल मंडलों में लागू करने का आदेश दिया है। यह दूसरा मौका है जब धनबाद रेल मंडल के कार्यों को देशभर में लागू करने का फैसला किया गया है। इसके पहले कर्मचारी दर्शन शिविर को रेलवे बोर्ड ने देशभर में लागू करने का आदेश दिया था। वर्तमान में धनबाद रेल मंडल के 17 स्टेशनों पर आरपीएफ के लिए नये बैरक बनाने की प्रक्रिया चल रही है। धनबाद रेल मंडल में लगभग 900 से ज्यादा जवान हैं। बैरक में जवानों को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी ड्यूटी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा गढ़वा-चोपन-¨सगरौली रेलमार्ग के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण की चल रही योजना से मंडल के राजस्व में भारी वृद्धि के साथ औद्योगिक विकास में भी तेजी आयेगी। लगभग 2600 करोड़ के इस कार्य के बाद इस मार्ग पर गाड़ियों की संख्या में वृद्धि के साथ गाड़ियों की गति में तेजी आयेगी। सर्वाधिक राजस्व देने वाला दूसरा मंडल

loksabha election banner

धनबाद मंडल ने पूरे देश में सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति में पुन: दूसरे स्थान पर कब्•ा जमाकर जहां अपनी धाक जमाई है, वहीं 123 मिलियन टन लो¨डग कर नया इतिहास रचा है। धनबाद डिवीजन ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सभी पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुए 15,951 करोड़ रुपये के करीब राजस्व अर्जित किया है। गतवर्ष के मुकाबले 12 एमटी अधिक लो¨डग हुई, जबकि राजस्व आय में 2017 के मुकाबले करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। तैयार हो रहा स्वास्थ्य डाटाबेस

धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों की बीमारियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे पता चल सकेगा कि किस तरह का काम करने से क्या-क्या बीमारियां हो रही हैं । कर्मचारियों को स्वस्थ रखने के लिए क्या उपाय किये जाने चाहिए। धनबाद रेल मंडल के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब बीमारियों को लेकर रेल मंडल स्तर पर काम किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.