नगवां प्रमुख चुनाव बवाल में सात और को जेल
जागरण संवाददाता वैनी(सोनभद्र) नगवां ब्लाक पर प्रमुखी चुनाव में हुए बवाल में पुलिस ने रविवार
जागरण संवाददाता, वैनी(सोनभद्र) : नगवां ब्लाक पर प्रमुखी चुनाव में हुए बवाल में पुलिस ने रविवार को सात और लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके पूर्व 16 लोगों को पहली ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह अब तक कुल 23 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
10 जुलाई को नगवां ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार सिंह विजयी घोषित हुए थे। इसकी जानकारी होते ही सपाइयों व कुछ उपद्रियों ने प्रशासन पर बेइमानी का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया था। इससे उसमें कई पुलिस कर्मी व भाजपा नेता घायल हो गए थे। उपद्रवी को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस व फायरिग भी करनी पड़ी थी। घटना में सपा जिलाध्यक्ष सहित 20 नामजद व डेढ़ से दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने बवाल के दूसरे दिन ही 16 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने दुर्जन यादव निवासी सोनबरसा, रामलखन निवासी पड़री, अ़ख्तर अली उर्फ गोलू निवासी पड़री, सुरविद निवासी पनिकप खुर्द, विकास जायसवाल निवासी खलियारी, भुनेश्वर निवासी पड़री, मनोज खरवार निवासी बांकी को जेल भेज दिया गया।