संतोष बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
जासं कोन (सोनभद्र) स्थानीय पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में रविवार को हुई बैठक में रामलीला कमेटी का गठन किया गया। पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संतोष पासवान को अध्यक्ष बनाया गया।
जासं, कोन (सोनभद्र) : स्थानीय पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में रविवार को बैठक में रामलीला कमेटी गठित हुई। पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संतोष पासवान को अध्यक्ष बनाया गया। रामकिशोर रवानी, नवीन चंद, रमेश चतुर्वेदी, दिलीप जायसवाल उपाध्यक्ष, संतोष जायसवाल प्रबंधक, आनंद जायसवाल उप प्रबंधक, विष्णु विश्वकर्मा, संतेश्वर प्रसाद गुप्ता महामंत्री, राजेश जायसवाल संगठन मंत्री बनाए गए हैं। अशोक निराला को कोषाध्यक्ष व राम श्रृंगार पासवान, शिव गुप्ता, लक्ष्मी जायसवाल, विजय शंकर जायसवाल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी शैलेश चौबे, रामेश्वर गुप्ता, कृष्ण मुरारी, राजकुमार भारती को दी गई। श्री रामलीला का पूजन 21 सितंबर व रामलीला महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर से होगी।