Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था के विरोध में सपाजनों का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान झांसी पुलिस पर एक युवक का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का आरोप लगाया। निवर्तमान जिला सचिव प्रमोद यादव ने क

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM (IST)
कानून व्यवस्था के विरोध में सपाजनों का प्रदर्शन
कानून व्यवस्था के विरोध में सपाजनों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान झांसी पुलिस पर एक युवक का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

निवर्तमान जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लगातार हत्याएं, लूट व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। लेकिन उसके बाद भी भाजपा सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल मंदिर व मस्जिद में परेशान है। कहा कि जिस तरीके से झांसी के पुष्पेन्द्र यादव को पुलिस ने अपराधी मानते हुए फर्जी तरीके से एनकाउंटर कर दिया उससे यह पता चलता है कि भाजपा सरकार में पुलिस एकदम बेलगाम हो गई है। उसके बावजूद भी प्रदेश के मुखिया की तरफ से अपराधी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, विजय पासवान, मंदीप पटेल, सुरेश अग्रहरी, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.