Move to Jagran APP

सच्चे ह्रदय के भक्त थे संत रविदास

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में विभिन्न स्थानों पर रविवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राब‌र्ट्सगंज के वार्ड एक दलित बस्ती में गोष्ठी के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क में जंयती मनाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:09 AM (IST)
सच्चे ह्रदय के भक्त थे संत रविदास
सच्चे ह्रदय के भक्त थे संत रविदास

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में विभिन्न स्थानों पर रविवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राब‌र्ट्सगंज के वार्ड एक दलित बस्ती में गोष्ठी के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क में जंयती मनाई।

loksabha election banner

राब‌र्ट्सगंज के दलित बस्ती में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास एक संत और सच्चे हृदय के भक्त थे। संत रविदास को मानने वाले लोग पवित्र नदी में स्नान करते हैं और वे अपने गुरु के जीवन से जुड़ी घटनाओं से प्रेरणा हासिल करते हैं। इस दिन को उनके अनुयाई एक वार्षिक उत्सव की तरह मनाते हैं। इस दौरान रविदास के दोहे गाए गए और भजन व कीर्तन भी किया गया। इसके बाद पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र भाई पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, शंभू नारायण सिंह, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, श्याम उमर, आलोक रावत, आकाश रावत, धर्मवीर त्यागी, आशीष कुमार, आलोक, विनय, सोनू, संजय भारती, दीपक भारती, राजेश भारती, शैलेंद्र रावत, सावित्री, सरस्वती, राजकुमारी, बबीता, लक्ष्मी, आरती व कौशल्या आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरू पार्क में संत रविदास की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मीरजापुर के किसान जन जागरण अभियान के को-आर्डिनेटर जितेंद्र पासवान, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे, रामकेश पनिका, निगम मिश्रा, प्रदीप कुमार चौबे, राजीव त्रिपाठी, जितेंद्र देव पांडे, रामानंद पांडे आदि ने संत रविदास के बारे में बताया। इस मौके पर मोहम्मद फैजल, श्रीकांत मिश्रा, प्रमोद कुमार पांडे, राकेश मिश्रा, अमरीश पटेल, जयप्रकाश पटेल, रामकेश पनिका, श्रीराम, राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

दुद्धी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव प्रभात शाखा पर रविवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के जरिए संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिला कार्यवाह रविद्र, जिला बौद्धिक प्रमुख नंदलाल, जिला प्रचारक ने उन्हें आदर्श बताते हुए उपस्थित स्वयं सेवकों से उसे आत्मसात करने की अपील की। बालेश्वर, शांतनु,प्रदीप, निमेश, जीवनराम उपस्थित रहे। संचालन मनीष व श्याम बिहारी ने संयुक्त रूप से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.