सुरक्षा को लेकर हुई कार्यशाला
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी में लगाए गए जवानों को सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी गई। इसमें समस्याओं का त्वरित निदान निकालने पर अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया।
जासं, ¨सगरौली : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी में लगाए गए जवानों को सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी गई। इसमें समस्याओं का त्वरित निदान निकालने पर अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुराग चौधरी, एसपी रियाज इकबाल के निर्देश पर जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एनटीपीसी ¨वध्याचल के मैत्री सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण में शहर कोतवाल मनीष त्रिपाठी, अरुण पांडेय, नरेंद्र ¨सह रघुवंशी ने अपने अनुभव एवं सुरक्षा के संदर्भ में जानकारी दी। वहीं गत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात रहे जवानों ने भी अपने अनुभव को साझा किया।