राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
नेहरू युवा केंद्र की तरफ से जिला युवा सम्मेलन मंगलवार की देर शाम ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय देउराराजा में सम्पन्न हुआ। इसमें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर लोंगो ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि इस देश में 60 फीसद आबादी युवाओं की है। उन्हें शिक्षा को सिर्फ नौकरी का माध्यम मानकर अध्ययन नहीं करना चाहिए।
जासं, सोनभद्र : नेहरू युवा केंद्र की तरफ से जिला युवा सम्मेलन मंगलवार की देर शाम ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय देउराराजा में सम्पन्न हुआ। इसमें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर लोगों ने अपना विचार रखे। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की।
वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि इस देश में 60 फीसद आबादी युवाओं की है। उन्हें शिक्षा को सिर्फ नौकरी का माध्यम मानकर अध्ययन नहीं करना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य बहुआयामी होना चाहिए। देश में व्याप्त तमाम कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आज युवाओं को आगे आना चाहिए। स्वामी विवेकानंद, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे युवा वर्ग का उदाहरण देते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन्हें अपना आदर्श मान कर नव निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है। सतीश मौर्य, अंजलि उपाध्याय व देविका को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला समन्वयक एके सिंह ने 230 युवा मंडलों को खेल किट देने की जानकारी दी गई। चतरा, बभनी चोपन राबर्ट्सगंज के नौ युवा मंडलों को किट का वितरण भी किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, भाजपा नेता यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, एआर सहकारिता टीएन सिंह, रमेश जायसवाल विद्यालय के प्रबंधक मनीष पांडेय, बचत निदेशक संतलाल व विमलेश त्रिपाठी व विजय विनीत ने विचार साझा किए।