Move to Jagran APP

हजारों दीपों से जगमग हो गए नदियों व जलाशय के घाट

मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा राम सागर जलाशय पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस दौरान जलाशय के चारों तरफ हजारों की संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। सदर विधायक भूपेश चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र जायसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक ने कार्यक्रम की सफलता हेतु मंच परिवार को हार्दिक बधाई दी और प्रतिवर्ष इसी तरह कार्यक्रम को करने हेतु सहयोग देने की बात कही। नपा अध्यक्ष ने भी मंच की ओर से देव दीपावली मनाने पर खुशी जाहिर किया। मंच के अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने कहा प्रत्येक वर्ष इसी तरह नगर में देव दीपावली का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 09:28 PM (IST)
हजारों दीपों से जगमग हो गए नदियों व जलाशय के घाट
हजारों दीपों से जगमग हो गए नदियों व जलाशय के घाट

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : देव दीपावली के मौके पर मंगलवार की शाम जनपद के विभिन्न जलाशयों व नदियों के घाट दीपों से जगमग हो गए गुलाबी ठंड के बीच शाम की बेला रोशनी की छटा के आगे मद्धिम पड़ गया। इस दौरान हजारों हाथों में दीप देर रात तक जलते रहे।

loksabha election banner

मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा राम सागर जलाशय के चारों तरफ हजारों की संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। सदर विधायक भूपेश चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच के अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने कहा प्रत्येक वर्ष इसी तरह नगर में देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संयोजक राकेश जालान, मनोज अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, मंच के संरक्षक विजय कनोडिया, विमल अग्रवाल, रवि सर्राफ आदि रहे।

अनपरा : ऊर्जांचल स्थित कहुआनाला, अनपरा शिवमंदिर, रेणुसागर कोलगेट, डीह बाबा परासी, बीना में घाटों पर मंगलवार की शाम दीपों से जगमगाते रहे। कहुआ नाला घाट पर घी के 11 हजार से अधिक व डीह बाबा परासी घाट पर 11 सौ बड़े दीये जलाए गए। इसमें आरएन तिवारी, केसी जैन, आरजी खंडेलवाल, पवन अग्रवाल, भोला सिंह, फिरतू यादव मौजूद रहे। डीह बाबा सेवा समिति परासी के अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान, आरके चौधरी, धर्मराज सिंह, संतोष बैसवार, सुमित मित्तल, अर्जुन छठपूजा समिति कहुआनाला के अध्यक्ष प्रदीप कालरा, प्रदीप राय, अभिषेक विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश सिंह, संजय तिवारी, मनोज सिंह, योगेश प्रजापति आदि रहे।

विढमगंज : सतत वाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट पर सन क्लब सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केसरी के नेतृत्व में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। यहां 5100 दीप जलाए गए। इसमें प्रभात कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान पवन कुमार आदि रहे।

ओबरा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेक्टर तीन स्थित छठ घाट पर सामाजिक प्रगति परिषद् द्वारा देर शाम देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। रेणुका घाट पर 25 हजार से ज्यादा टिमटिमाते दीप से नजारा काफी अलग लग रहा था। संयोजक परिषद् के अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम, मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी समेत अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ओबरा सीओ भास्कर वर्मा, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। पूजन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, ईओ अमित सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, भोला कनौजिया, रंजन सिंह, रणजीत तिवारी, विष्णुदेव झा, संकट मोचन झा, संदीप सिंह, अरविद सोनी, सुनील जायसवाल, रवि बग्गा, अरविद कुशवाहा, त्रिरत्न शुक्लेश, महेश पांडेय आदि थे।

म्योरपुर : म्योरपुर में भी दीप जलाकर वह हनुमान जी के मंदिर पर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बजरंग दल सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाएं उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.