संगठन मजबूती के लिए मंडल व सेक्टर प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रिय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रिय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को मंडल व सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में गौरीशंकर, करमा व घोरावल मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर पिछले सभी चुनावों में विजय पताका फहराती रही है। इसी तरह आगे आने वाले पंचायत, स्नातक (एमएलसी) व विधानसभा के चुनाव में भी काम करना है। कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों कि जिम्मेदारी है कि अपने मंडल व सेक्टर को संगठनात्मक ²ष्टि से मजबूत करें। अपने मंडल में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जाए। बूथ के जो कार्यकर्ता हैं वहीं भाजपा के सबसे प्रभावशाली कार्यकर्ता होता है। जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने मंडल सेक्टर का वृत्त निवेदन लिया और क्षेत्रिय अध्यक्ष को पुन: काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, उदय नाथ मौर्या, रामसुन्दर निषाद, अनूप तिवारी, संतोष शुक्ला, अजीत रावत, शंभूनारायण सिंह, विनोद पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता आदि रहे।