पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में शनिवार को आयोग से भेजे गए प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधा लगाने की अपील किया। इसके अलावा सभी से पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। प्रधानचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना बहुत जरुरी है। कहा कि पेड़ हमारे
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में शनिवार को आयोग से भेजे गए प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधा लगाने की अपील की। इसके अलावा सभी से पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी है। कहा कि पेड़ हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। विद्यालय, पार्क, खेल के मैदान और बगीचे में पेड़ पौधे स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं और वातावरण को हरा-भरा और शांत रखते हैं। पौधों से आसपास का वातावरण सुंदर और स्वच्छ रहता है। इसलिए सभी को चाहिए की वह पौधा जरुर लगाए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक आरएस द्विवेदी, प्रवक्ता जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अभिजात सोनकर, अनिल कुमार पासवान, रत्ना, आशुतोष सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील कुमार राव, राकेश शुक्ला, सूर्य, देवराम, अर्चना सिन्हा, अजीत रावत आदि रहे।