पॉलीथिन रोकथाम अभियान में अपराधी जैसा व्यवहार का आरोप
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सोमवार को व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पालिथीन की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका व जिला प्रशासन की तरफ से पांच सितंबर को नगर में पालिथीन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया था। जिसमे नपा व जिला प्रशासन के कर्म
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सोमवार को व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पॉलीथिन की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका व जिला प्रशासन की तरफ से पांच सितंबर को नगर में पॉलीथिन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान नपा व जिला प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों के अंदर जबरन घुसकर तलाशी के दौरान परिजनों के साथ बदसलूकी की गई। इसका उप्र उद्योग व्यापार मंडल कड़े शब्दों में निदा करता है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के खिलाफ व्यापारी नहीं है। दुकान के अंदर घुसकर तलाशी का कोई विरोध नहीं है लेकिन, व्यापारियों के आवासीय परिसर में घुसकर तलाशी लेना बिल्कुल गलत है। चेतावनी दी कि अगर इस तरह की पुनरावृत्ति की गई तो व्यापार मंडल धरना-प्रदर्शन व बाजार बंद कराने को बाध्य होगा।
इसमें राजेश बंशल, संदीप सिंह चंदेल, प्रकाश केशरी, अजय केशरी, श्याम केशरी आदि थे।