धूप से मिली राहत, शाम ढलते ही बढ़ी गलन
सोनांचल में कई दिनों से पड़ रही ठंड से सोमवार को धूप निकलने से लोगों को राहत तो जरुर मिली लेकिन शाम होते ही गलन से लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान साफ होने से किसानों ने राहत की सांस लिया। जिले में सोमवार की सुबह तेज कोहरे के साथ हुई। इससे लगा की शायद भगवान भाष्कर का दर्शन नहीं होगा। लेकिन साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस लिया। न्यूनतम
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में कई दिनों से पड़ रही ठंड से सोमवार को धूप निकलने से लोगों को राहत तो जरूर मिली लेकिन, शाम ढलते ही गलन से लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
जिले में सोमवार की सुबह तेज कोहरे के साथ हुई। इससे लगा की शायद भगवान भास्कर का दर्शन नहीं होगा। लेकिन, साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। न्यूनतम तापमान एक बार फिर लुढ़कने से सुबह व शाम को गलन बढ़ गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.1 व अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के लुढ़कने से धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। गलन के चलते लोग पूरे दिन ऊनी कपड़ों से लदे रहे। इसके अलावा शाम होते ही अलाव का सहारा लेते हुए लोग देखे गये। हालांकि आसमान साफ होने से किसानों ने राहत की सांस लिया। क्योंकि अभी बहुत से किसानों का धान खलिहान में ही पड़ा है। अगर फिर से बारिश होती है तो इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। थोड़ी सी सावधानी बरतकर ठंड से करें बचाव
जासं, सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार ठंड व शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में और भी ठण्ड बढ़ने की संभावना है। ठंड व शीतलहर से अनेक प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी अपना कर काफी हद तक ठंड व शीतलहर से बचाव किया जा सकता है। कहा कि शीतदंश के लक्षणों को पहचानें, जैसे हाथों व पैरों की उंगलियों, कानों, नाक आदि पर सफेद या पीले दाग उभर आना, शीतदंश की स्थिति में शीघ्र अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज करायें। कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा व हीटर आदि का प्रयोग करते समय सावधान रहें।