रामराज गोंड़ बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष
घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव निवासी रामराज गोंड़ को कांग्रेस कमेटी ने अपना जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी की गई सूची में राजाराम का नाम 21वें नंबर पर है। राजाराम इससे पहले राजाराम भाजपा के कार्यकर्ता थे। वे उभ्भा
जासं, सोनभद्र : घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव निवासी रामराज गोंड़ को कांग्रेस कमेटी ने अपना जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी की गई सूची में राजाराम का नाम 21वें नंबर पर है। राजाराम इससे पहले राजाराम भाजपा के कार्यकर्ता थे। वे उभ्भा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। राबर्ट्सगंज के संत कीनाराम पीजी कालेज से स्नातक की शिक्षा पूरी करने वाले राजाराम की उम्र करीब 32 साल है। 17 जुलाई को उभ्भा में भूमि कब्जा करने को लेकर हुए नरसंहार के बाद इन्होंने शासन-प्रशासन के समक्ष पीड़ितों की बात रखी थी। उभ्भा में आईं प्रियंका वाड्रा से भी मिलकर पूरी घटना के बारे में बताया। ऐसा माना जा रहा है उसी समय से राजाराम कांग्रेस से जुड़ गए और कांग्रेस ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। राजाराम के पिता बहादुर सिंह घोरावल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजाराम ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।