Move to Jagran APP

राजपुर सीट पर जिपं सदस्य के लिए आज पड़ेंगे वोट

जिला पंचायत के वार्ड आठ राजपुर सीट पर आज मतदान होगा। निर्वतमान सदस्य बीना सिंह के निधन के बाद खाली हुए इस सीट पर तीन प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक रखी है। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 10:30 PM (IST)
राजपुर सीट पर जिपं सदस्य के लिए आज पड़ेंगे वोट
राजपुर सीट पर जिपं सदस्य के लिए आज पड़ेंगे वोट

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला पंचायत के वार्ड आठ राजपुर सीट पर आज मतदान होगा। यहां की सदस्य रहीं बीना सिंह के निधन के बाद खाली हुए इस सीट पर तीन प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी ठोकें हैं। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। राजपुर सीट पर प्रत्याशी के जीत-हार का अंतर क्षेत्र के 39 हजार 988 मतदाता तय करेंगे।

loksabha election banner

सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कुल 57 बूथ बनाए गए हैं। बताया कि गुरुवार को सदर ब्लाक परिसर से 63 पोलिग पार्टियां निर्धारित स्थान के लिए प्रस्थान किया। जिसमें से छह पोलिग पार्टियां रिजर्व में हैं। मतदान के बाद मत पेटियों को सदर ब्लाक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। सकुशल चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए एक जोनल व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

राजपुर सीट पर चुनाव के लिए गुरुवार को 63 पोलिग पार्टियां रवाना की गई हैं। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। जिसके लिए 30 पोलिग सेंटर व 57 बूथ बनाए गए हैं। बताते चलें कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के 25 रिक्त पदों पर चुनाव होने थे, जिसके क्रम में जिला पंचायत सीट राजपुर को छोड़कर अमूमन सभी जगहों पर या तो निर्विरोध सदस्य चयनित हुए हैं या फिर वहां पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। जिला पंचायत के वार्ड आठ राजपुर सीट के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके जीत-हार का फैसला वार्ड आठ के 39 हजार 988 मतदाता आज तय करेंगे। जिला प्रशासन ने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजपुर सीट पर सकुशल चुनाव हो इसके लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा छह रिजर्व पार्टी को मिलाकर कुल 63 पार्टियां चुनाव के लिए बनाई गई है। हर पोलिग पार्टी में चार कर्मचारी लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.