क्रय केंद्र प्रभारी का रोका वेतन
जिलाधिकारी अमित कुमार ¨सह ने नगर स्थित मण्डी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग द्वारा स्थापित दो धान क्रय केंद्रों तथा एफसीआई द्वारा स्थापित केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारतीय खाद्य निगम द्वारा स्थापित धान केंद्र प्रभारी अमित कुमार गायब मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया। इसके अलावा सहकर्मी प्रमोद
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिलाधिकारी अमित कुमार ¨सह ने सोमवार को नगर स्थित मंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग द्वारा स्थापित दो धान क्रय केंद्रों तथा एफसीआइ द्वारा स्थापित केंद्र को बारीकी से देखा। इस दौरान भारतीय खाद्य निगम द्वारा स्थापित केंद्र प्रभारी अमित कुमार गायब मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा सहकर्मी प्रमोद कुमार को प्रतिकूल प्रविष्ट, खाद्य विभाग द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र के प्रभारी अरुण ¨सह व अरुण कुमार शुक्ल से अव्यवस्था को लेकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद धान क्रय केंद्र के प्रभारियों से कहा कि किसी भी हाल में धान खरीद में किसानों को बेवजह परेशान न किया जाय। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जांच के दौरान क्रय केंद्र पर बेकार पड़े सामानों को जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा। श्री ¨सह ने कहा कि टोकन सिस्टम के हिसाब से धान खरीद किया जाय। धान खरीद में किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाय। किसानों द्वारा खरीदे गए धान के मूल्यों का भुगतान सीधा उनके खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जाय। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, शुद्ध पेयजल के साथ ही धान से पइया अलग करने के लिए पंखों की मुकम्मल व्यवस्था बनाऐ रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ देवेंद्र ¨सह, धीरेंद्र कुमार, अमरपाल गिरि आदि रहे।