विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन
जासं, घोरावल (सोनभद्र): श्री महा विघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी का पूजन कार्यक्रम किया गया है। धनतेरस से दीपावली तक भगवान श्री गणेश माता महालक्ष्मी और महा सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू किया गया। विधि विधान से पंडित श्यामधर मिश्रा ने पूजन शु
जासं, घोरावल(सोनभद्र) : श्री महा विघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वावधान में श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी का पूजन कार्यक्रम किया गया है। धनतेरस से दीपावली तक भगवान श्रीगणेश, माता महालक्ष्मी और महासरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू किया गया। विधि-विधान से पंडित श्यामधर मिश्रा ने पूजन शुरू कराया। पूरे दिन भक्तों से पंडाल खचाखच भरा रहा। देवी देवताओं की आरती से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। बुधवार की सुबह 10 तथा रात 9 बजे आरती हुई। समिति के अध्यक्ष बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का यह नौवां वर्ष है। दीपावली तक पूजन कार्य चलेगा। इसके पश्चात अन्नकूट के दिन भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया है।