जनचौपाल लगा सुनी ग्रामीणों की समस्या
- खेत मजदूर यूनियन ने चतरवार कमेटी का किया गठन जागरण संवाददाता, चोपन (सोनभद्र) : ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा चतरवार के टोला अमकोई में सोमवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या को सुना गया और उसके समाधान का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हे नहीं मिल पाता है। जिसके कारण उन लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष रामलाल ने कहा कि
जासं, चोपन (सोनभद्र) : ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा चतरवार के टोला अमकोई में सोमवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। जिसके कारण उन लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष रामलाल ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए मजदूर यूनियन हमेशा से तैयार रहा है। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले आमजन की हक की लड़ाई लगातार लड़ी जाएगी। इस मौके पर आरके शर्मा, अमरनाथ सूर्य, बाबूलाल गुप्ता, अशोक कुमार, हीरावती देवी, अशोक, दिनेश्वर वर्मा, रामरक्षा आदि रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ब्रांच कमेटी चतरवार का गठन किया गया। इसमें जगदीश बागी को अध्यक्ष, गंगाराम व ¨सह लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।