Move to Jagran APP

जल संरक्षण पर प्रियंका बनीं तीज क्वीन

एनटीपीसी विध्यांचल की सुहासिनी संघ ने सावन पर्व की तीज महोत्सव को उमंग भवन में परंपरागत ढंग से मनाया। हरियाली तीज के अवसर पर तीज प्रतियोगिता का आयोजन तीन राउंड में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 06:56 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 09:54 PM (IST)
जल संरक्षण पर प्रियंका बनीं तीज क्वीन
जल संरक्षण पर प्रियंका बनीं तीज क्वीन

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनटीपीसी विध्यांचल की सुहासिनी संघ ने सावन पर्व के तीज महोत्सव को उमंग भवन में परंपरागत मनाया। हरियाली तीज के अवसर पर तीज प्रतियोगिता का आयोजन तीन राउंड में किया गया। अंतिम राउंड में जल संरक्षण में आधुनिक महिलाओं की भूमिका के विषय पर निबंध लिखवाया गया। जिसके आधार पर प्रियंका मिश्रा को तीज क्वीन का खिताब हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके साथ ही प्रथम रनरअप ईशा रावत, द्वितीय रनरअप रमा तिवारी रहीं। मिसेस इलिगेंट का खिताब रूचि राय, ब्यूटीफूल हेयर में माला सुमन, ब्यूटीफूल कस्टयूम में रेन प्रियंबिका को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अनीता सिंह एवं अन्नपूर्णा द्वारा सभी सदस्याओं को रोचक खेल में सहभागिता कराई। रंग-बिरंगे परिधानों में सभी महिलाओं ने भाग लेकर समारोह का आनंद उठाया। सभी विजेता प्रतिभागियों को क्राउन के साथ गिफ्ट प्रदान किया गया। सुहासिनी संघ की स्मिता मारखेडकर, अंजु झा, विभा राय द्वारा सभी को तीज गिफ्ट प्रदान किया गया। संचालन रिचा मंगला द्वारा किया गया। इस अवसर पर करोबी सेन, रेखा तिवारी, ऊषा कुमार, स्वरूपा मुखर्जी, माधवी रमेश, ऊषा सिघाराय, अंजु मिश्रा, मुक्ता सक्सेना समेत सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.