डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से बढ़ी महंगाई
अपना दल का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ। इसमें लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया। प्रदेश महासचिव राजवन ¨सह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कोई भी आंदोलन समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है।
जासं, सोनभद्र : अपना दल का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ। इसमें लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया। प्रदेश महासचिव राजवन ¨सह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कोई भी आंदोलन समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है। डीजल-पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ने से सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। किसानों को खाद-बीज खरीदना मुश्किल हो गया है। जिलाध्यक्ष सीडी ¨सह पटेल ने कहा कि महंगी कारों पर चार प्रतिशत तो किसानों के ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर कृषि प्रधान देश नहीं बल्कि पूंजी प्रधान देश हो गया है। कृषि आधारित लघु एवं कुटीर उद्योग की स्थापना नहीं की जा रही है। आरक्षण आबादी के अनुपात में होना चाहिए था एवं जाति व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। इसके लिए अपना दल व्यापक आंदोलन चलाएगा। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गगन प्रकाश यादव ने कहा कि कोई भी आंदोलन युवाओं के कंधों पर होता है। सदस्यता अभियान चलाकर लोगों जोड़ने का काम करें। सम्मेलन में अमरेश पटेल, गंगेश्वर पटेल, सुरेश पटेल, सिकंदर पटेल, सूर्य प्रकाश, विष्णु पटेल, दीप नारायण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।