पीठासीन व मतगणना सुपरवाइजर हुए नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान व मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी मतगणना सुपरवाइजर मतदान अधिकारी व मतगणना सहायक नियुक्त कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 05:51 PM (IST)
जासं, सोनभद्र : जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान व मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतगणना सुपरवाइजर, मतदान अधिकारी व मतगणना सहायक नियुक्त कर दिया गया है। सदर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को पीठासीन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य विजय पाल को मतदान अधिकारी, शस्त्र लिपिक अमूल वर्मा को मतदान सहायक, सामान्य लिपिक राजीव शुक्ला को मतदान सहायक नियुक्त किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दो जुलाई को शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें