अमित सेठ लायंस क्लब ओबरा गौरव के अध्यक्ष
स्थानीय अधिकारी क्लब में लायंस क्लब ओबरा गौरव ने अपना पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : स्थानीय अधिकारी क्लब में लायंस क्लब ओबरा गौरव ने अपना पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा व अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय चैतन्य पंड्या ने प्रमोद अग्रवाल एवं सुनील दुबे को नए सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।
उप मंडलाध्यक्ष प्रथम डा. आरकेएस चौहान ने एमजेएफ अमित सेठ को अध्यक्ष, दीपिका गुप्ता को सचिव, आदित्य जायसवाल को कोषाध्यक्ष, ओपी सिंह को उपाध्यक्ष प्रथम, कनिष्क श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष द्वितीय व नए पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहने की शपथ दिलाई। रीजन चेयरपर्सन बृजेश तिवारी व जोन चैयरपर्सन एमजेएफ बिमल चौकसे ने संयुक्त रूप से अतिथियों से चार्टर का सम्मान कराया। क्लब सदस्य ला वीरेन्द्र अग्रवाल ने एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल भेंट की गई। इस दौरान राहुल श्रीवास्तव, जेसी विमल सिंह, प्रभात बर्मन, सुनित खत्री, उमा शंकर जायसवाल, डा. केएम जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, घनश्याम सिंह, जगमंदिर अग्रवाल, कृष्णा केसरी, लल्लन यादव, पंकज सूद, चंद्रशेखर, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक जैन, अश्विनी मिश्रा, आनंद सिन्हा,लायन लेडी प्रथम सोनिया सेठ, नूतन चौकसे, उर्मिला सिंह आदि थे। संचालन सुनीता बर्मन व किरण सिंह ने किया। मंडल उप सचिव विशाल गुप्ता ने धन्यवाद किया।