खाद्यान्न वितरण में गडबड़ी पर भड़का प्रधान संघ
आपूर्ति विभाग की नाकामी की वजह से दुरूह क्षेत्र के असहाय ग्रामीणों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर प्रधान संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : आपूर्ति विभाग की नाकामी की वजह से दुरूह क्षेत्र के असहाय ग्रामीणों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इस पर प्रधान संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबंध में संघ के संरक्षक एवं धूमा ग्राम प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि समूचे क्षेत्र ही नहीं जनपद के सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से बायोमैट्रिक सिस्टम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
इसके फी¨डग में हुई लापरवाही की वजह से पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। जो थोड़ा बहुत सक्षम है, वह तो अपनी व्यवस्था किसी तरह से कर ले रहा है, लेकिन गांव में कई ऐसे परिवार है जिनके जीविकोपार्जन का मुख्य आधार राशन वितरण है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर सभी कोटेदारों को अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों का सत्यापन कर उसकी फी¨डग समय से कराने का निर्देश दिया है लेकिन लापरवाही से फी¨डग में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। श्री यादव ने जिला प्रशासन से पूर्व की भांति राशन वितरण कराने की मांग की है। इसके साथ ही चेताया है कि इस दौरान किसी क्षेत्र में कोई भूख से मौत होती है तो इसके लिए आपूर्ति विभाग को ही सीधे जिम्मेदार ठहराया जाए।