अमरोहा जा रहे मजदूरों को पुलिस ने रोका
कनहर सिचाई परियोजना के बांध पीचिग के लिए अमरोहा से आये मजदूरों के जत्थे से 27 लोग शुक्रवार की देरशाम करीब नौ सौ किमी दूर अमरोहा जाने के लिए पैदल मार्च शुरू किया।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : कनहर सिचाई परियोजना के बांध पीचिग के लिए आये मजदूरों के जत्थे से 27 लोग शुक्रवार की देरशाम करीब नौ सौ किमी दूर अमरोहा जाने के लिए पैदल मार्च शुरू किया। महज कुछ किमी की पैदल यात्रा की सूचना मिलते ही बघाडू गांव से पुलिस उन्हें सख्ती पूर्वक वापस कनहर डैम पर भेज दिया। शनिवार को सुबह मजदूरों के बीच पहुंचे उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने मजदूरों से मिलकर उन्हें लॉकडाउन के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि किसी भी दशा में उन्हें यहां से निकलने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था के लोगों से उनके रहने-खाने का इंतजाम की व्यवस्था कराई। वहीं संस्था के संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें यहां सारी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके बावजूद वे रात में बगैर बताये अपने घर जाने के लिए पैदल निकल गए थे।