विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में आटो स्‍टैंड पर मह‍िलाओं को आते जाते सुना रहा था अश्‍लील गाने, पुल‍िस ने धर दबोचा

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 02:52 PM (IST)

सोनभद्र के रेणुकूट में खाड़पाथर टैम्पो स्टैंड के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गाने गाने के आरोप में एक ...और पढ़ें

सोनभद्र में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार। (AI Image)

सोनभद्र में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार। (AI Image)

HighLights

  1. रेणुकूट में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार।

  2. खाड़पाथर टैम्पो स्टैंड के पास हुई यह घटना।

  3. पुलिस ने धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर टैम्पो स्टैंड के पास आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील गाने गाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, रेणुकूट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सरोज हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खाड़पाथर टैम्पो स्टैंड के पास एक युवक सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक महिलाओं की ओर इशारा कर अश्लील टिप्पणी करता मिला।

पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन विश्वकर्मा (19) पुत्र गुलाब विश्वकर्मा, निवासी खाड़पाथर मुर्धवा बताया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपित अपने कृत्य के लिए माफी मांगने लगा। जामा तलाशी में उसके पास से कपड़ों के अलावा कोई अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने आरोपित को दोपहर हिरासत में लेकर धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।