नक्सलियों की तलाश में बीहड़ में घुसी पुलिस
जासं कोन (सोनभद्र) झारखंड सीमा पर नक्सलियों की टोह में पुलिस ने जंगलों को खंगाला। बीहड़ में घुसी पुलिस ने जंगल में मिले लोगों से जानकारी ली। कांबिग के बाद खरौंधी व बागेसोती गांव में ग्रामीणों की समस्या भी सुनी गई। पुलिस अधीक्षक आशिष श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में खरौंधी व बागेसोती गांव से लगे जंगलों में कांबिग की गई।
जासं, कोन (सोनभद्र) : झारखंड सीमा पर नक्सलियों की टोह में पुलिस ने जंगलों को खंगाला। बीहड़ में घुसी पुलिस ने जंगल में मिले लोगों से जानकारी ली। कांबिग के बाद खरौंधी व बागेसोती गांव में ग्रामीणों की समस्या भी सुनी गई। उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में खरौंधी व बागेसोती गांव से लगे जंगलों में कांबिग की गई। जंगल में मिले चरवाहों से नक्सलियों की टोह ली गई। सुरक्षा का जायजा लेने के बाद पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों की समस्या भी सुनी। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जगह सलाखों के पीछे हैं। वे भयमुक्त होकर कार्य करें। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कटिबद्ध है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें या फिर चौकीदार व पुलिस मित्र के माध्यम से भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं। बताने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।