पीएम ने जल संरक्षण के लिए हर किसी से मांगा सहयोग
जागरण संवाददाता सोनभद्र राबर्ट्सगंज नगर में स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप प्रधानमंत्री के मन की बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुनी गई। बताया कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं जो रेडियो के जरिए देश भर में प्रसारित किया जा रहा है। दूसरी बार पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका दूसरा रेडियो संबोधन है।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप प्रधानमंत्री के मन की बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुनी गई। बताया कि प्रधानमंत्री, मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं जो रेडियो के जरिए देश भर में प्रसारित किया जा रहा है। दूसरी बार पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका दूसरा रेडियो संबोधन है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की बड़ी बातें हमें याद रखना चाहिए। जीवन में मुश्किलों को पार करने का सामर्थ्य हमारे भीतर ही है। चंद्रयान-2 मिशन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब बात नए-नए क्षेत्र में कुछ नया कर गुजरने की हो, तो हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में वर्ष 2019 भारत के लिए बहुत अच्छा साल रहा। वैज्ञानिकों ने मार्च में ए-सैट लांच किया था और उसके बाद चंद्रयान-2। मुझे पूरा विश्वास है कि आपको आसमान के भी पार अंतरिक्ष में भारत की सफलता के बारे में जरुर गर्व हुआ होगा। हमारे देश के दस चैंपियन ने प्रतियोगिता में पदक जीता। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने तो एक से ज्यादा खेलों में पदक जीते। मेघालय देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अपनी जल-नीति तैयार की है। राज्य सरकार को बधाई, हर कोई जलसंरक्षण के लिए युद्ध स्तर पर कुछ न कुछ कर रहा है। सामूहिकता का सामर्थ्य देखकर, मन को बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत संतोष हो रहा है। मेरे कहने से पहले भी जल संरक्षण आपके दिल को छूने वाला विषय था। मैं अनुभव कर रहा हूं कि पानी के विषय ने इन दिनों हिदुस्तान के दिलों को झकझोर दिया है। नरेंद्र मोदी एप पर एक पुस्तक का कालम बनाने का विचार, जहां आप नई किताब पढ़ें, उसके बारे में वहां लिखें और चर्चा करें। बता दें कि इससे पहले सत्ता में दोबारा लौटने के बाद पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जल संरक्षण का मुद्दा उठाया था। इस दौरान पीएम मोदी ने जल संरक्षण के लिए हर किसी से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर सभासद विनोद सोनी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत, विष्णु पासवान, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, बलराम सोनी, संदीप, संजय, रवि केसरी, अंकित पांडे, आरती, ज्योति आदि ने मन की बात में बताए गए बातों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप