पुराने ऐश बांध पर रोपे पौधे
हिडाल्को रेणुसागर पावर डिवि•ान में बायो डायर्वसिटी के थीम पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। रेणुसागर के पुराने ऐश बांध पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : हिडाल्को रेणुसागर पावर डिविजन में बायो डायर्वसिटी की थीम पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। रेणुसागर के पुराने ऐश बांध पर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा केपी यादव ने पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए पौधरोपण का आह्वान किया। मानव संसाधन प्रमुख शैलेश सिंह ने आवासीय परिसर में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आवासों में फलदार पौधों को लगाने तथा बायो डायर्वसिटी के संरक्षण के प्रति जोर दिया। इसमें सीएस सिंह, एसबी वर्मा, मयंक श्रीवास्तव, अनिल सिंहानिया, कर्नल जसपीन्दर सिंह मुंडी, कुमार हर्षवर्धन यूनियन के पदाधिकारी, दिशिता महिला मंडल की महिलाओं ने पौधारोपण किया। संचालन अनिमेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन जेएल मौर्या द्वारा किया गया।