कस्बों में पौधरोपण कर धरती बचाने का संकल्प
दैनिक जागरण के महाभियान 'पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं' को हर जिले के कोने-कोने से समर्थन मिल रहा है।
दैनिक जागरण के महाभियान 'पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं' को हर जिले के कोने-कोने से समर्थन मिल रहा है। हर कोई जागरण के अभियान में कदम से कदम मिलाकर चल रहा है और पौधे लगाकर उन्हें बचाने का संकल्प भी ले रहा है। पहले दिन डीएम ने जब इस अभियान की शुरुआत की तो दूसरे दिन तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से पौधा रोपित किया। तीसरे दिन शुक्रवार को तो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधरोपण का अभियान तेज हो गया। ब्लाक मुख्यालयों पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधा लगाया। उनकी सुरक्षा का भी खुद संकल्प लिया।
............ जन-जन से की अपील, पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं
- ब्लाक स्तरीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कहा, गांवों में भी लगवाएंगे पौधे
जासं, सोनभद्र : पौधे ही बड़े होकर वृक्ष बनते हैं। ये नि:शुल्क हमें छाया देते हैं और फल भी देते हैं। इतना ही नहीं हमारे घरों में इनकी लकड़ियां भी काफी उपयोगी होती हैं। इतना ही नहीं यहीं पेड़-पौधे धरा का श्रृंगार करते हैं। ऐसे में अगर यहीं नहीं होंगे तो हमारा जीवन भी खत्म हो जाएगा। यह बातें शुक्रवार को जिले के नगवां, राबर्ट्सगंज, दुद्धी ब्लाक परिसर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण करने के दौरान कही।
राबर्ट्सगंज ब्लाक परिसर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय ¨सह व स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक किरन ¨सह ने पौधा लगाया। दोनों ने इसे बचाने के साथ ही गांव-गांव में इस अभियान को पहुंचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित कराने का संकल्प भी लिया। कहा कि वृक्ष ही आबोहवा को शुद्ध करते हैं। यहीं जीव-जंतुओं को प्राणवायु देते हैं। वहीं नगवां विकास खंड के परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रशांत ¨सह ने भी पौधरोपण करने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। दूसरी ओर अनपरा क्षेत्र में डीएवी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य वीके ¨सह, एके ¨सह, आरके मिश्र, शैलेष शुक्ल, वीके मिश्र व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।
........
विजुल नदी के तट पर हुआ पौधरोपण
गोठानी के ग्राम प्रधान व पर्यावरण प्रेमी धर्मेद्र ¨सह ने गायघाट में विजुल नदी के तट पर पौधरोपण किया। पर्यावरण प्रेमी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता दिखाते हुए दर्जन भर पौधे लगाए। कहा कि भारतीय संस्कृति में मानव जीवन को हमेशा मूर्त या अमूर्त रूप में पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, सूर्य, चंद्रमा, नदी, वृक्ष एवं पशु-पक्षी आदि के साहचर्य में ही देखा गया है। पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के आवरण को संरक्षित करें और उसे अनुकूल बनाएं। पर्यावरण के प्रति अटूट प्रेम रखने वाले धर्मेन्द्र ¨सह ने पिछले वर्ष 2100 पौधों का रोपण किया था।
........
दुद्धी में प्रमुख व बीडीओ लगाया पौधा
दुद्धी ब्लाक में तैनात खंड विकास अधिकारी प्रवीणानंद अपने विदाई समारोह को पौधरोपण करके यादगार बना दिया। दरअसल यहां के बीडीओ का स्थानांतरण फतेहपुर जिले में हो गया है। शुक्रवार को सहकर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित विदाई समारोह के बाद प्रवीणानंद ने ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार ¨सह के साथ फलदार पौधे का रोपण कर इस पल को यादगार बना दिया। कर्मियों द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया परिसर में उनके द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा की जाएगी। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी समेत तमाम गांव के प्रधानगण उपस्थित रहे।