पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि
देश के गौरव को जीवन पर्यंत आगे बढाते रहे अटल बिहारी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व अन्य पदाधिकारियों ने अटलजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी भारत माता के सच्चे सपूत थे। वे देश के गौरव को जीवन पर्यंत आगे बढ़ाते रहे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका निश्चल व कवि मन, किसी भी परिस्थिति में कभी हार न मानने की दृढ़ निश्चल छवि हम सबको प्रेरित करती है।
जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने कहा कि भारतीय राजनीति के आदर्श रहे अटल बिहारी वाजपेयी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। देश के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, सुनील सिंह, अरुण पांडेय, दिलीप मौर्य, मनीष पटेल, कैलाश त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, राजन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।