पूर्वांचल राज्य के लिए किया प्रदर्शन
पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक विकासखंड राबर्ट्सगंज के ग्राम सभा कुशी डौर में शुक्रवार को प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पृथक पूर्वांचल राज्य की चर्चा करते
जासं, सोनभद्र : पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक विकासखंड राबर्ट्सगंज के ग्राम सभा कुशी डौर में शुक्रवार को प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान पृथक पूर्वांचल राज्य की चर्चा करते हुए प्रदर्शन किया गया।
संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल जैसे छोटे राज्यों की मांग आजादी से पहले होती रही है। पूर्वांचल राज्य वक्त की जरूरत है क्योंकि यूपी आबादी के लिहाज से सबसे बड़े चार देशों के बाद यूपी का नंबर आता है। ये चार देश हैं चीन, भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया। इसके बाद पांचवां नंबर यूपी का आता है। ब्राजील की आबादी यूपी के लगभग बराबर है जो पांचवें नंबर पर है। राष्ट्रीय संगठन सचिव शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश संगठन सचिव फूल सिंह ने किया। इसमें मिथिलेश कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, अशर्फी सिंह, दिवाकर पटेल, संतोष त्रिपाठी, सलाउद्दीन खान, प्रदीप चौहान आदि थे।