लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
जासं सोनभद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इसी तरह राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में मन की बात रेडियो पर सुनी
सोनभद्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इसी तरह राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में मन की बात रेडियो पर सुनी गई। प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात देश के साथ साझा की। साथ ही उन्होंने बिहार और असम में आई बाढ़ के साथ-साथ कोरोना महामारी की चुनौतियों का भी जिक्र किया।