मगरमच्छ मिलने से दहशत
जासं घोरावल (सोनभद्र) स्थानीय वन क्षेत्र अन्तर्गत एक मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात पकड़ा। बताया गया कि भरौली गांव के तालाब में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। उसी जाल में मगरमच्छ फंस गया। मछली पकड़ने वालों को बड़ी खुशी हुई कि लंबी मछली मिली लेकिन जाल को
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:10 AM (IST)
जासं, घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय वन क्षेत्र अन्तर्गत एक मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात पकड़ा। बताया गया कि भरौली गांव के तालाब में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। उसी जाल में मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को जाल में फंसा देख लोग दहशत में आ गए। वन्यजीव रक्षक नीटू शर्मा ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी सरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा अंजनी मिश्रा समेत टीम भरौली पहुंची। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई छह फिट बताई गई। उसे पकड़कर सुरक्षित तरीके से मुक्खा फॉल में छोड़ दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें