पद्मश्री डा. हनीफ को दी श्रद्धांजलि
जासं सोनभद्र पद्मश्री से सम्मानित (साहित्य और शिक्षा) व दुद्धी निवासी मो. हनीफ खां शास्त्री के निधन पर गालिब मित्र मंच फाउंडेशन ने राबर्ट्सगंज में मंगलवार को शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विकास वर्मा ने कहा कि हनीफ खां का मत था कि हम संकुचित मानसिकता के साथ अपने वेदों को विश्व
जासं, सोनभद्र : पद्मश्री से सम्मानित (साहित्य और शिक्षा) व दुद्धी निवासी मो. हनीफ खां शास्त्री के निधन पर गालिब मित्र मंच फाउंडेशन ने राबर्ट्सगंज में मंगलवार को शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विकास वर्मा ने कहा कि गीता में लिखे एक-एक शब्द का रूपांतरण कुरान के आयतों में मिलता है। ईश्वर एक है, यहीं हमारी सनातन संस्कृति है। पूर्व नपा. अध्यक्ष विजय जैन, विनोद चौबे, अशोक श्रीवास्तव, राम प्रसाद यादव, जेबी सिंह, राधेश्याम बंका, उमेश जालान, सरदार दया सिंह, अशोक विश्वकर्मा, राहुल केशरी, विकास शाक्य आदि ने श्रद्धांजलि दी है।