Move to Jagran APP

धान खरीद को 1.12 लाख एमटी का लक्ष्य

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में धान खरीद की तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई। जनपद में स्थित 65 खरीद केंद्रों के जरिये 1.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान बेचने के लिए शुक्रवार तक कुल 1773 किसानों ने पंजीयन कराया है। आनलाइन पंजीयन कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:23 PM (IST)
धान खरीद को 1.12 लाख एमटी का लक्ष्य
धान खरीद को 1.12 लाख एमटी का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में धान खरीद की तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई। जनपद में स्थित 65 खरीद केंद्रों के जरिये 1.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान बेचने के लिए शुक्रवार तक कुल 1773 किसानों ने पंजीयन कराया है। ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा।

loksabha election banner

जिले में एक नवंबर 2019 से 29 फरवरी 2020 तक धान की खरीद होगी। शासन ने इस जिले के लिए धान खरीद का लक्ष्य भी तय कर दिया है। इस बार एक लाख 12 हजार दो सौ मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। आठ ब्लाक राब‌र्ट्सगंज, घोरावल, नगवां, चतरा, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर व बभनी में धान खरीद के लिए 65 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों में विपणन का 13, पीसीएफ का 38, पीसीयू का छह, एफसीआइ का एक, कर्मचारी कल्याण निगम का तीन व नैफेड के चार क्रय केंद्र शामिल हैं। धान बेचने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। जो पंजीयन कराएगा उसी का धान खरीदा जाएगा। धान बेचने के लिए शुक्रवार तक 1773 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। बोरे की नहीं किल्लत

जिले में धान खरीद के लिए बोरे की किल्लत नहीं है। इसके अलावा धान बेचने वाले किसानों का जल्द भुगतान करने की भी योजना बनाई गई है। धान बेचने वाले किसानों को लखनऊ से ही उनके खाते में सीधे धन भेज दिया जाएगा। धान खरीद की तैयारी पूरी

- जिले में धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रय केंद्रों पर बोरा भेजा जा रहा है। इसके साथ ही तौल आदि की व्यवस्था के लिए पल्लेदारों को भी हिदायत दे दी गई है।

- देवेंद्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.