विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम के लिए हड़ताल, बैंक बंद होने से सोनभद्र में 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 05:30 PM (IST)

सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को सोनभद्र ...और पढ़ें

सोनभद्र में बैंक हड़ताल से ठप हुई बैंकिंग व्यवस्था, 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित।

सोनभद्र में बैंक हड़ताल से ठप हुई बैंकिंग व्यवस्था, 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित।

HighLights

  1. सोनभद्र में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग ठप।

  2. लगभग 250 करोड़ रुपये का लेनदेन एक दिन में प्रभावित।

  3. कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही काम सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने शुक्रवार को जिलेभर में बैंकिंग व्यवस्था की रफ्तार रोक दी। शाखाओं में ताले लटकने से एक दिन में लगभग 250 करोड़ जमा-निकासी, नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस समेत काउंटर सेवाएं प्रभावित हुईं।

बैंक बंद होने की पहले से ही घोषणा किए जाने से कम ही ग्राहक पहुंचे थे, लेकिन एटीएम बंद होने का असर जरूर दिखा। बैंक हड़ताल के दौरान पहली बार एटीएम बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि शाम को तमाम एटीएम खोल दिए गए।

आल इंडिया बैंक एसोसिएशन सोनभद्र यूनिट के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन और सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह विभिन्न शाखाओं पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद लगभग 11 बजे से पदाधिकारियों ने सभी शाखाओं में पहुंचकर बंद कराया। सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जुलूस निकाला। कुछ स्थानों पर खुले बैंक भी कर्मचारियों ने बंद करा दिए।

कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश देने, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था में बदलाव तथा लंबित वेतन, पेंशन व सेवा संबंधी मामलों के समाधान की मांग की। लगातार तीन दिन बंद होने से ग्राहकों को दो दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी। कारण कि शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

एटीएम पर भी लटके ताले

हड़ताल का असर कई एटीएम पर भी दिखा। एटीएम बंद मिलने पर नकदी निकालने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शन में शिवपूजन, नीतीश, ओम प्रकाश, मुकेश सिंह, जय नारायण, महेश कुमार, अरविंद कुमार, यशवंत, रामप्रकाश, अवधेश, अनीश सिंह, सौरभ सिंह, संजीव चौबे, राजेश कुमार, उज्जवल, निरंजन सेठ आदि उपस्थित थे।

एटीएम इसलिए बंद किए गए थे ताकि ग्राहकों को अधिक से अधिक परेशानी हो और हमारी मांगों को लेकर दबाव बने। काफी हद तक हम इसमें सफल भी रहे।

-

राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष सोनभद्र यूनिट, आल इंडिया बैंक एसोसिएशन