पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता
राबर्ट्सगंज नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर में बुधवार को विद्यालय की तरफ से पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों की तरफ से बच्चों को पृथ्वी की रक्षा सुरक्षा पर्यावरण बचाओ पानी बचाओ पेड़ लगाओ आदि की जानकारी दी गयी।
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर में बुधवार को विद्यालय की तरफ से पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों की तरफ से बच्चों को पृथ्वी की रक्षा, सुरक्षा, पर्यावरण बचाओ, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ आदि की जानकारी दी गई। बच्चों को पोस्टर, प्रोजेक्ट, किताब, स्लोगन लिखने को दिया गया। इसमे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभाशाली बच्चों का चयन भी किया गया जिनको विद्यालय खुलने पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अध्यापकों ने भी अपने-अपने घर में पेड़-पौधा लगाकर धरती मां को बचाने की शपथ ली। इस मौके पर रचना मालवीय, प्रियंका चंद, केशव चंद, नवीन पांडेय, ज्योति पांडेय व आराधना पांडेय ने बढ़-चढ़ कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने अध्यापकों को उनके विशिष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही इस कोरोना महामारी में घर पर रहने की सलाह दी।