कार्यकर्ताओं के दम पर हम आएंगे फिर सत्ता में
?????? ???? ?????? ?????? ?????? ????? ?? ???? ?????? ?? ???? ???????? ?? ??????? ???? ????? ????? ??????? ?????? ??? ????? ???? ?? ??? ?? ?? ????? ??? ?? ??? ????? ???? ?????? ??? ????????? ???? ??? ??? ?? ?? ?? ??????? ???? ??? 24 ???? ??? ???? ???? ?????????? ????? ?? ????? ????? ?? ??? ????
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संचालन समिति की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रहे। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सर्वमान्य नेता अगर कोई है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। 24 घंटे काम करने वाले कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ भाजपा के पास हैं। कहा कि 2014 के चुनाव की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर हम लोग केंद्र की सत्ता में आएंगे। कहा कि देश को बांटने वाली शक्तियां एकजुट होकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन देश की जनता अब समझदार हो गई है। पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मोदी ने एक दिन की छुट्टी लिए बिना देश की सेवा की। संसद को प्रणाम कर संसद में कदम रखने वाला प्रधानमंत्री सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों के लिए सर्मिपत किया। लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता एक बार फिर से पूरे मनोयोग से लगकर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, विधायक डा. अनिल कुमार मौर्या, भूपेश चौबे, गोविद यादव, देवेंद्र पटेल, तीरथ राज, धर्मवीर तिवारी, अशोक पटेल, प्रशांत सिंह, अनिल सिंह गौतम, रमेश पटेल, उदय नाथ मौर्या आदि रहे। फिर पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज के सूर्या इंटरनेशनल में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि ये तीनों दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। 2019 में भी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मोदीजी की सुनामी चल रही है। कहा कि देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया। उनके द्वारा किए गए कार्य पर मोदी सरकार के पांच साल के काम भारी हैं। एनडीए की सरकार में देश बुलंदी तक पहुंचा है। देश की सुरक्षा की बात हो या फिर विश्वगुरु का स्थान दिलाने का मसला हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तपस्वी के रूप में काम किया। बसपा की सुप्रीमो मायावती के पास शून्य बचा है। सपा परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है।