सोनभद्र में पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी विकास केंद्र में लाखों के म्यूजिक सिस्टम पर चोरों ने किया हाथ साफ
एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के कर्मचारी विकास केंद्र में सोमवार रात लाखों रुपये का म्यूजिक सिस्टम चोरी हो गया। पुलिस सीसीटीवी ...और पढ़ें

सोनभद्र में एनटीपीसी के कर्मचारी विकास केंद्र से लाखों का म्यूजिक सिस्टम चोरी।
HighLights
एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारी विकास केंद्र में चोरी हुई।
लाखों रुपये का म्यूजिक सिस्टम लेकर चोर फरार हो गए।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
जागरण संवाददाता,शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के कर्मचारी विकास केंद्र में बीते सोमवार की देर रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये कीमत के म्यूजिक सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद एनटीपीसी प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि सोमवार की रात दो नकाबपोश और दो बिना नकाब के संदिग्ध कर्मचारी विकास केंद्र परिसर में पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में चारों संदिग्ध परिसर में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में उनके हाथों में औजार भी नजर आ रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ परिसर में दाखिल हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
एनटीपीसी प्रबंधन के मुताबिक चोरी किए गए म्यूजिक सिस्टम की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ संदिग्धों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
