एक भी पोलियो का नहीं मिला केस
जासं रेणुकूट (सोनभद्र) रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा पोलियो जागरूकता कार्यक्रम एवं दीपावली अन्न सेवा का आयोजन रोटरी बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। डा. राजीव रंजन ने पोलियो जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया।
जासं, रेणुकूट (सोनभद्र) : रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा पोलियो जागरूकता कार्यक्रम एवं दीपावली अन्न सेवा का आयोजन रोटरी बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया।
डा. राजीव रंजन ने पोलियो जागरुकता पर कहा कि वर्ष 1988 में पोलियो के सर्वाधिक मामले सामने आए। वर्ष 2011 के बाद भारत में एक भी केस नहीं पाया गया। रोटरी स्कूल के सभी बच्चों को भोजन कराया गया और दीपावली के अवसर पर उन्हें इको फ्रेंडली मिट्टी का दीप एवं मिठाई का वितरण किया गया। अध्यक्ष विभव उपाध्याय ने दीपावली के अवसर पर बच्चों को आशीर्वाद के साथ पटाखों को सावधानीपूर्वक जलाने के बारे में बताया। इनरव्हील अध्यक्ष हनी ने शुभकामनाएं दी। इसमें मनीष, अरुण साबू, शशि तिवारी, अन्नू साबू, विनीता बंसल, छाया मालवीय, वंदना कुशवाहा मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापक यूके शर्मा ने धन्यवाद दिया।