Move to Jagran APP

अब छह दिन चलेगी चोपन-रांची एक्सप्रेस

अब छह दिन चलेगी चोपन-रांची-चोपन एक्सप्रेस

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 07:51 PM (IST)
अब छह दिन चलेगी चोपन-रांची एक्सप्रेस
अब छह दिन चलेगी चोपन-रांची एक्सप्रेस

अब छह दिन चलेगी चोपन-रांची एक्सप्रेस

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : चोपन-रांची एक्सप्रेस अलग-अलग दो ट्रेन नंबरों से सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन नंबर -18631/32 वाया लोहरदगा और ट्रेन नंबर - 18613/14 वाया बरकाकाना होकर जाएगी और आएगी। यह ट्रेन मंगलवार को दोनों ओर से नहीं चलेगी। खास यह है कि दोनों ट्रेन अलग-अलग दिन चोपन पहुंचेगी व रवाना होने का समय एक है जबकि दोनों ट्रेनों के रांची पहुंचने व रवाना होने के समय में अंतर है।

पहली गाड़ी चोपन-रांची एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर -18632) सोमवार, गुरुवार व शनिवार की सुबह 8:10 बजे चोपन से रवाना होकर रेणुकूट, दुद्धी नगर, बरवाडीह, लोहरदगा होते हुए शाम 4 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर -18631) वापसी में बुधवार, शुक्रवार व रविवार की सुबह 9:45 बजे रवाना होकर उसी रास्ते शाम 5:25 बजे चोपन पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि चोपन-रांची एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर -18614) बुधवार, शुक्रवार व रविवार की सुबह 8:10 बजे चोपन से रवाना होकर रेणुकूट, दुद्धी नगर, बरकाकान, मूरी होते हुए शाम 7 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर -18613) वापसी में सोमवार, गुरुवार व शनिवार की सुबह 7:45 बजे रांची से चलकर उसी रास्ते शाम 5:25 बजे चोपन पहुंचेगी। यह ट्रेन कोविड काल मार्च 2020 से बंद थी। इसका परिचालन दो दिनों पहले शुरू किया गया। अब यात्री तीन दिन की बजाय सप्ताह में छह दिन रांची तक की यात्रा कर सकते हैं।

- चोपन-रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट व दिन

- ट्रेन नंबर -18613 - सोमवार, गुुरुवार व शनिवार को रांची, मूरी, बरकाकाना, दुद्धीनगर, रेणुकूट से चोपन तक

- ट्रेन नंबर -18614 - बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चोपन, रेणुकूट, दुद्धी नगर, बरकाकाना, मूरी, रांची तक

- ट्रेन नंबर -18631 - बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रांची,लोहरदगा, बरवाडीह, दुद्धीनगर, रेणुकूट, चोपन तक

- ट्रेन नंबर -18632 - सोमवार, गुरुवार व शनिवार को चोपन,रेणुकूट, दुद्धीनगर, बरवाडीह, लोहरदगा से रांची तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.