Move to Jagran APP

जनपद की समस्याओं पर नहीं दिया गया ध्यान

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुाल गांधी ने हमें राब‌र्ट्सगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए हम आभारी हैं। पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से चुनाव लड़कर

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:40 PM (IST)
जनपद की समस्याओं पर नहीं दिया गया ध्यान
जनपद की समस्याओं पर नहीं दिया गया ध्यान

जासं, सोनभद्र : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें राब‌र्ट्सगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से चुनाव लड़कर 87 हजार वोट हासिल किया था। देश का युवा, महिलाएं, किसान, व्यापारी, मजदूर, किसान सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। उक्त बातें कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी ने जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। कहा कि जनपद की समस्या पेयजल, अवैध खनन, प्रदूषण, पर्यटन पर इस सरकार ने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार बनते ही इन समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा। इस मौके पर अमिताभ पांडे, नामवर कुशवाहा, राजेंद्र शुक्ला, राजेश द्विवेदी, लवकुश केशरी, नूरउद्दीन खां, शत्रुंजय मिश्रा, आशुतोष दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.