Move to Jagran APP

युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे का मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिदुआरी के पास माला पहनाकर स्वागत किया। वहां से नगर में पहुंचकर मां शीतला मंदिर व राम जानकी मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 08:41 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:58 PM (IST)
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे का मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिदुआरी के पास माला पहनाकर स्वागत किया। वहां से नगर में पहुंचकर मां शीतला मंदिर व राम जानकी मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

loksabha election banner

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदि शीर्ष नेताओं का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने माला पहनाकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बधाई दिया। इसमें सुशील पाठक, मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, निगम मिश्रा, संजय दुबे, जितेंद्र पांडेय, मदन श्रीवास्तव, फैजान खान, प्रमोद पांडेय, ओमकार पांडेय, साहिल खान, सुरेश आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.