नजूल की समस्या का जनहित में निराकरण जरूरी
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में कई वर्षो से चली आ रही नजूल लैंड की समस्या के निराकरण के लिए सोमवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में कई वर्षो से चली आ रही नजूल लैंड की समस्या के निराकरण के लिए सोमवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नजूल की समस्या नगर की अहम समस्या है। जनहित में इसका हल निकाला जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर विचार-विमर्श कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए जनहित में उचित रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि नजूल की समस्या नगर के लोगों के लिए ¨चता का विषय है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय शेखर ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित है कि राबर्ट्सगंज नगर सरकार द्वारा बसाया गया है और यहां की जमीनें यहां बसने वालों को सरकार की तरफ से दी गई हैं। र¨वद्र केसरी ने कहा कि 30 नवंबर 1991 का शासनादेश जो पूरे प्रदेश के लिए जारी किया गया था। नौ अगस्त 2002 का शासनादेश जो विशेष रूप से सोनभद्र के लिए जारी किया गया था, उसे स्थानीय प्रशासन के कर्मियों द्वारा दबा दिया गया। अब नए शासनादेश के आधार पर बहुत अधिक धन की मांग की जा रही है। बैठक में रतनलाल गर्ग, शिव सांवरिया, विमल जालान, एजाज कादरी, प्रमोद श्रीवास्तव, चंदन केसरी, विमल अग्रवाल आदि शामिल थे।