एन फ्रैंकलिन जयकुमार बने एनसीएल के सीएमडी, संभाला पदभार, इंडोनेशिया में भी कर चुके हैं कार्य
एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने एनसीएल सिंगरौली के नए सीएमडी के रूप में पदभार संभाला है। उन्हें खनन क्षेत्र में 34 ...और पढ़ें

एनसीएल सिंगरौली को मिले नए सीएमडी एन फ्रैंकलिन जयकुमार, 34 साल का अनुभव।
HighLights
एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने एनसीएल सिंगरौली के सीएमडी का पदभार संभाला।
उन्हें खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
पहले एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी/संचालन) के पद पर कार्यरत थे।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एनसीएल सिंगरौली में नए सीएमडी एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने से कंपनी के तकनीकी और परिचालन क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद है। निदेशक को खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
उन्होंने भारत और विदेश में भूमिगत एवं खुली मैकेनाइज्ड कोयला खदानों के साथ लिग्नाइट खनन व परिचालन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। एनसीएल में आने से पहले वह साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में निदेशक (तकनीकी/संचालन) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सोलर, ग्रीन मोबिलिटी, कोल गैसीफिकेशन और एनर्जी स्टोरेज जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य किया है। उन्होंने करियर की शुरुआत सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड से की थी।
एनसीएल में पदभार ग्रहण करने से पहले वह साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में निदेशक (तकनीकी/संचालन) के पद पर कार्यरत थे। एसईसीएल में उन्होंने खदानों के आधुनिकीकरण और मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए उत्पादन, प्रेषण और अधिभार हटाव में बेहतर प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने सोलर, ग्रीन मोबिलिटी, कोल गैसीफिकेशन और एनर्जी स्टोरेज जैसी दीर्घकालिक योजनाओं पर भी कार्य किया है। उनके करियर की शुरुआत सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड से की थी। इसके बाद इंडोनेशिया और एनएलसी इंडिया लिमिटेड में विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन दायित्व संभाले। उन्होंने लिग्नाइट-से-मेथनाल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का भी नेतृत्व किया है।
