महिला उत्पीड़न के मामलों में अनदेखी पर होगी कार्रवाई
जासं, सोनभद्र : जिले की महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित किया जाये। महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जायं। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े, और उन्हे ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को अ
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : महिलाओं की सुरक्षा हरहाल में सुनिश्चित की जाए। महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठाए जाएं। महिलाएं भी अपने-अपने घर-परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ें, और उन्हें इसके लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को अनदेखी करने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गैर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने बुधवार को नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश ¨सह व तहसीलदार सदर विकास पांडेय को निर्देशित देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाए रखा जाय। समीक्षा बैठक में श्रीमती चौधरी ने कहा कि महिला उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल कदम उठाए जाएं। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने उपस्थित पीड़ित महिलाओं के समस्याओं को सुना और उनकी समस्या निस्तारण का निर्देश संबंधितों को दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश ¨सह, तहसीलदार सदर विकास पांडेय, महिला पुलिस निरीक्षक शिवानी मिश्रा, चन्दा मिश्रा, दीपिका ¨सह, राजेश ¨सह आदि रहे।