Move to Jagran APP

चाकू घोंपकर सौतेली मां की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

कचनरवा गांव निवासी एक स्कूल के प्रबंधक शिव नारायण गुप्ता ने दो घर बनवाया था। एक कचनरवा में और दूसरा गौरासिगा में। शिवनारायण की दो शादी हुई। पहली पत्नी का परिवार गौरासिगा में रहता था और दूसरी पत्नी रागिनी (30) के साथ वह स्वयं कचनरवा में ही रहते थे। रागिनी क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थी। पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी व उसके पुत्र दूसरी शादी के खिलाफ काफी समय से थे। इसको लेकर बीच-बीच में विवाद भी होता था। गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे रागिनी अपने घर में तभी पहली पत्नी का पुत्र आया और चाकू घोंपकर हत्या कर दिया। भाग रहा था तभी गांव के लोगों ने पकड़ लिया। शिव नारायण गुप्ता किसी काम से झारखंड गए हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:07 PM (IST)
चाकू घोंपकर सौतेली मां की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
चाकू घोंपकर सौतेली मां की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोन (सोनभद्र): कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में एक किशोर ने अपनी सौतेली मां की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के समय मृतका के पति यानी आरोपित के पिता और मां झारखंड गए हुए थे। मृतका क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थी।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, निजी इंटर कालेज के प्रबंधक शिवनरायण गुप्ता ने करीब छह साल पहले अपने कालेज की छात्रा रागिनी (28) से दूसरी शादी की थी। उसी समय इस संबंध को लेकर पहली पत्नी व उसके पुत्रों ने विरोध किया था। विवाद भी हुआ था। हालांकि किसी तरह से मामला शांत हो गया। बाद में प्रबंधक ने क्षेत्र पंचायत कचनरवा से दूसरी पत्नी रागिनी को बीडीसी का चुनाव लड़ाया और वह जीत गईं। इसके बाद चोपन ब्लाक प्रमुख की दावेदारी भी की लेकिन, सफलता नहीं मिली। जब नई सरकार बनी तो रागिनी ने अविश्वास प्रस्ताव भी ब्लाक प्रमुख के लिए लाया। तब भी उसे सफलता नहीं मिली। यह सब बातें पहली पत्नी और छोटे पुत्र को हमेशा नागवार लगती रही। वाराणसी के एक स्कूल में 11वीं का छात्र हमेशा अपनी सौतेली मां को रास्ते से हटाने के लिए सोचता रहा। गुरुवार को किसी के माध्यम से सूचना मिली कि सौतेली मां अकेली है। इतने में वह अपने स्कूल से भागकर बस से सीधे कचनरवा पहुंचा। दरवाजे पर आकर आवाज लगाई। रागिनी जैसे ही दरवाजे पर आई किशोर ने चाकू से पेट में कई बार हमला कर दिया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर लोग दौड़े और जैसे ही आरोपित भागना चाहा ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। कोन थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने कहा कि हत्या के मामले में आरोपित को पकड़ लिया गया है। बाकी पूछताछ की जा रही है। अलग-अलग रहता था परिवार

शिव नारायण गुप्ता की पहली पत्नी के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। यह परिवार कोन थाना क्षेत्र के ही गौरासिगा में रहता है। दूसरी पत्नी रागिनी के साथ शिवनारायण कचनरवा में रह रहे थे। कभी-कभार बहुत जरूरी होने पर ही दोनों परिवार के लोग एक जगह होते थे। आरोपित को जब पकड़ा गया तो वह बताया कि उसे पढ़ाई के लिए खर्च भी नहीं मिलता था। बताया कि सौतेली मां विरोध करती थी। इसीलिए मारने की योजना बनायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.